ये चीजें खाएंगे, तो शरीर में कभी नहीं होगी विटामिन बी 12 की कमी

ये चीजें खाएंगे, तो शरीर में कभी नहीं होगी विटामिन बी 12 की कमी

सेहतराग टीम

शरीर को फिट रखने के लिए हमें विटामिन और प्रोटीन की आवश्कता होती है। जैसे कि विटामिन बी 12 की शरीर के लिए जरुरत की बात करें। विटामिन बी 12 शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभीती है। इसकी कमी से हमे शारीरिक और मानसिक दोनो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन बी 12 की कमी से हमें सांस लेने की समस्या और एनीमिया जैसी समस्याओं की शिकायत होती है। ऐसे में जरुरी है कि हम विटामिन बी 12 की कमी को दूर करें। इसलिए आज हम आपको इस लेख में बाताएंगे कि आप विटामिन बी 12 की कमी को कैसे दूर ऱख सकते है।

पढ़ें- पथरी होने पर भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें होने वाले नुकसान

ऐसे कुछ चीजें यानी फूड्स हैं, जिनका सेवन कर आप विटामिन बी 12 की कमी को कैसे दूर कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले जानेंगे कि विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण क्या हैं।

विटामिन बी 12 के लक्षण (Vitamin B12 Deficiency Symptoms):

  • स्किन का पीला पड़ जाना।
  • जीभ में दाने या फिर लाल पड़ जाना। 
  • मुंह में छाले
  • स्पर्श में संवेदना में कमी
  • आंखो की रोशनी कम होना
  • याददाश्त में कमी
  • किसी चीज का निर्णय लेने में समस्या होना
  • डिमेंशिया
  • डिप्रेशन
  • अधिक कमजोरी या सुस्ती आना।
  • सांस फूल जाना
  • सिरदर्द
  • कान बजना
  • भूख कम लगना
  • ज्यादा ठंड लगना (हाथ और पैरों में अधिक)

विटामिन बी 12 की कमी से हो सकती है ये बीमारियां (Vitamin B12 Deficiency Diseases in Hindi):

इस विटामिन की लंबे समय तक कमी होने पर एनीमिया, थकान, स्मृति ह्रास, मिजाज बिगड़ना, चिड़चिड़ापन, झुनझुनी या हाथ-पैरों में अकड़न, दृष्टि दोष, मुंह के छालों, कब्ज, दस्त, मस्तिष्क संबंधी बीमारियां और बांझपन जैसी की समस्याएं प्रकट हो सकती हैं। हालांकि, बी12 की कमी की भरपाई की जा सकती है।

विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स (Vitamin B12 Foods List in Hindi):

अंडा

कैल्शियम, प्रोटीन के साथ-साथ अंडा को विटामिन बी12 का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मीट

विटामिन बी 12 की कमी पूरा करने के लिए आप मीट का भी सेवन कर सकते है। इसे भी विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 

दूध

कैल्शियम के साथ-साथ दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 भी पाया जाता है।  इसके अलावा दही का भी सेवन कर सकते हैं।

पनीर

स्विस पनीर में सबसे ज्यादा विटामिन बी 12 पाया जाता है। इसके अलावा कॉटेज चीज़ में भी अधिक मात्रा में होती है। 

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन बी 12 के साथ फोलेट होता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने देता है। इसलिए इसका सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

पथरी की समस्या से निजात दिला सकती है ये दाल, सिर्फ ऐसे करना है इस्तेमाल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।